मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। इस वृद्धि के फलस्वरूप शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की राशि जनवरी माह से देय होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स ‘ पर अपनी पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों का हमेशा ध्यान रखा…
