ऊर्जा मंत्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएँ

भोपाल :

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकस मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माँ परिवार की शक्ति, संस्कारों की आधार शिला और जीवन के हर संघर्ष में सबसे बड़ा संबल होती है। उनका स्नेह और आशीर्वाद जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। माँ का इस संसार से विदा होना ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

मंत्री तोमर ने परमपिता परमेश्वर से स्वर्गीय काशीबाई की आत्मा की शांति और परिवार को इस गहन शोक से उबरने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *