मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय

भोपाल :

मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। इस वृद्धि के फलस्वरूप शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की राशि जनवरी माह से देय होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स ‘ पर अपनी पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों का हमेशा ध्यान रखा है। इसके साथ ही राज्य सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।

शासकीय सेवकों को जनवरी से सितंबर तक, कुल नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *