भोपाल :
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मंत्री भूरिया ने कहा कि माँ का स्नेह, त्याग, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। माँ का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि माताजी के संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मंत्री भूरिया ने केंद्रीय मंत्री चौहान एवं समस्त शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
