खाद्य मंत्री राजपूत ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल :

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मंत्री राजपूत ने कहा कि माँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग और निःस्वार्थ समर्पण की साक्षात प्रतिमूर्ति होती है। माँ की ममता और आशीर्वाद व्यक्ति को जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस देते हैं।

मंत्री राजपूत ने केंद्रीय मंत्री चौहान एवं उनके परिवार के प्रति आत्मीय संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करने तथा परिजन को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *