राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 नवम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

भोपाल :

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वन्देमातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का गायन सोमवार 2नवम्बर को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा। एक नवम्बर रविवार को अवकाश होने के कारण आयोजन सोमवार को होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने वल्लभ भवन, विंध्याचल एवं सतपुड़ा भवन के साथ ही विभागाध्यक्ष कार्यालयों/संस्थानों जैसे पर्यावास भवन, नर्मदा भवन, राज्य निर्वाचन आयोग और कर्मचारी चयन आयोग आदि के अधिकारी/कर्मचारियों को गायन में प्रात:10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिये हैं।वर्षा होने की स्थिति में उक्त गायन वल्लभ भवन क्रमांक-1 स्थित पांचवी मंजिल के कक्ष क्रंमाक 506 में होगा। उल्लेखनीय है कि मंत्रालय में प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *