भोपाल :
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूजनीय माताजी काशीबाई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत काशीबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
