विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण

भोपाल :

300 दिनों में लगभग 24,500 यात्रियों को मिला नियमित हवाई सेवा का लाभ

रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए संचालित नियमित विमान सेवा ने 300 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में लगभग 24,500 यात्रियों ने इस सेवा के माध्यम से सुगम एवं सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ उठाया है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य एवं मालवा के बीच संचालित यह विमान सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुदृढ़ हवाई कनेक्टिविटी से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा एवं विकास के नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। यह सेवा क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *