भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गौरव, गायक किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि अपनी जादुई आवाज से श्रद्धेय किशोर जी ने हिंदी फिल्म जगत को नई ऊंचाई और पहचान दी। उनकी आवाज प्रशंसकों के हृदय में अमर गीत के रूप में उपस्थित रहकर मन व हृदय को आनंदित करती रहेगी।
