मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित एवं श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन से पुष्ट भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की 75 वर्षों की अनवरत वैचारिक यात्रा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के आदर्श लिए यह गौरवशाली यात्रा कोटि-कोटि समर्पित देशभक्तों की प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील करते हुए कहा कि आइए, इस वैचारिक विरासत से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण एवं अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और दृढ़ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *