मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान क्रांतिकारी अशफ़ाक़ उल्ला खां की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान क्रांतिकारी स्व.अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा है कि काकोरी ट्रेन एक्शन जैसे ऐतिहासिक क्रांतिकारी अभियान में आपकी भूमिका और देश की आजादी के लिए आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। मां भारती की सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अशफ़ाक उल्ला खां की गौरवगाथा युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *