मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृशक्ति के समर्पण के पर्व करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि, संपन्नता की कामना के पर्व करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व मातृशक्ति के समर्पण और तप का अद्भुत प्रतीक है, जो परस्पर सहयोग और मंगलमय जीवन के लिए अटूट विश्वास प्रकट करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी माताओं-बहनों की मनोकामनाएं पूर्ण हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *