मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की रक्षा में समर्पित सभी वीर जवानों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि अदम्य साहस-अनुशासन-त्याग और वीरता के नव प्रतिमान स्थापित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने देश की सुरक्षा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का अद्भुत समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अद्वितीय पराक्रम समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *