मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक विजेता सुवर्णा राज को दी बधाई

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी सुवर्णा राज को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि सुवर्णा राज के शानदार प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। आप इसी तरह चमकती रहें और देश के अनगिनत उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *