मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न और रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डॉ. कलाम का योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन और विचार आज भी युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *