लोड शेडिंग के कारण की जा रही बिजली कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल :

भोपाल के ग्रामीण इलाकों में लोड शेडिंग के चलते लगातार अघोषित बिजली कटौती जारी है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक क्रियाकलाप बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में तथा विभाग के जमीनी अमले द्वारा की जा रही लापरवाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने ऊर्जा विभाग के सचिव तथा पाॅवर मैनेजमेंट कंपनी मप्र के प्रबंध निदेशक विशेष गढ़पाले को ज्ञापन दिया। किसान नेता विष्णु विश्वकर्मा ने ज्ञापन में बिजली कटौती से उत्पन्न कई समस्याओं को उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में विराजित देवी के झांकी पंडालों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियो समेत अन्य धार्मिक आयोजन भी बिजली कटौती के कारण नहीं हो पा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित हो रही है, शाम से देर रात तक होने वाली कटौती के कारण आपराधिक घटनाओं की संभावना भी कांग्रेस सचिव द्वारा अपने ज्ञापन में जताई गई है। वहीं पॉवर मैनेजमेंट कंपनी मप्र के प्रबंध निदेशक विशेष गढ़पाले ने इस मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अघोषित बिजली कटौती न हो इस बावत अधिकारियों को निर्देशित देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *