एनआईटी में चयन पर टीटीई की पुत्री को ₹40 हजार का लैपटॉप प्रदान किया

भोपाल:

रेल कर्मचारियों के परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल द्वारा केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के माध्यम से एक सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में इटारसी में कार्यरत टीटीई प्रमोद कुमार चौरसिया की सुपुत्री कु. आसिता चौरसिया का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में चयन होने पर उन्हें ₹40,000 मूल्य का लैपटॉप प्रदान किया गया।

केंद्रीय कर्मचारी हित निधि समिति की आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, वर्ष 2026-27 में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली पात्र रेल कर्मचारियों की पुत्रियों को लैपटॉप प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के दौरान डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति को सहयोग देना है।

कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) वाई.बी. गुप्ता, कल्याण निरीक्षक मधुर सुनहरे, जोनल केंद्रीय कर्मचारी हित निधि सदस्य संतोष चतुर्वेदी एवं मंडल कर्मचारी हित निधि सदस्य तरुण शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह पहल रेल कर्मचारियों के परिवारों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कर्मचारी कल्याण के प्रति रेल प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *